24सांपला02- गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत : संवाद
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को होने वाले खंडस्तरीय कार्यक्रम की तैयारी शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल की गई। अंतिम रिहर्सल सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की एक साथ मिलकर की। एसडीएम सुभाष चंद्र जून व खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा ने तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमों का चयन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभ्यास के दौरान पुलिस की टुकड़ी व बच्चों ने भी जमकर अभ्यास किया।
अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा कौशल विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंद्र दिलावर होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 200 विद्यार्थी प्रस्तुति पेश देंगे। पीटी परेड में 776 विद्यार्थियों ने अपनी अंतिम तैयारी की। बच्चों ने सूर्य नमस्कार की भी प्रस्तुति दी। इस समारोह में सरकारी व गैर सरकारी के 24 स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। संवाद