फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भविष्य के लिए तैयार हों युवा

विज्ञापन
48 एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में वीरवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। अध्यक्षता आईएचटीएम के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने की। मुख्य वक्ता आईटीसी कंट्री क्लासिक गोल्फ क्लब गुरुग्राम के वाइस-प्रेसिडेंट प्रदीप सिंह ने युवाओं को सीखने के साथ सेवा भाव को अपनी पहचान बनाने की सलाह दी। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की प्रो. श्रुति त्रिपाठी ने भविष्य की शिक्षा पर प्रकाश डाला।

ऑनलाइन माध्यम से जुड़े प्रो. सितांशु शेखर जेना ने एनईपी-2020 की भूमिका पर चर्चा की। इग्नू के प्रो. जटा शंकर तिवारी ने शिक्षा को अनुभवात्मक बनाने पर जोर दिया। जामिया मिलिया इस्लामिया की प्रो. सारा हुसैन ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी पर्यटन को इंक्लूसिव ग्रोथ का मॉडल बना रही है।
विज्ञापन

प्रो. विनीति डावर ने इमोशनल इंटेलिजेंस पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रो. राहुल ऋषि, प्रो. संदीप मलिक, डॉ. शिल्पी, डॉ. संजीव, डॉ. सुमेघ, डॉ. ज्योति, डॉ. गौरव, डॉ. मनोज, डॉ. गोल्डी पुरी, डॉ अनूप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें