फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जलभराव से निपटने की तैयारी, 25 जून तक नालों की सफाई का दावा

Fri, 30 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29सांपला01...नालों की सफाई करते हुए। संवाद
विज्ञापन
सांपला। मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति न बने इसके लिए नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई शुरू कर दी गई है। दावा है कि 25 जून तक कस्बे के सभी नाले साफ करवा दिए जाएंगे। उसके बाद इनसे दूषित पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन


कस्बे में करीब 5 किलोमीटर लंबे नाले हैं। कस्बे में मुख्य नालों में मंडी , खरखोदा रोड , मुख्य बाजार, झज्जर मार्ग, बहादुरगढ़ मार्ग, आदि सामिल है। इसके अलावा छोटे नालें और सीवर लाइन की सफाई भी जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खरखोदा रोड, मंडी मार्ग व,मेन बाजार के नालों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है, इसे हटाकर नालों की सफाई की जानी चाहिए। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका चेयरपर्सन पूजा इंदौर भी निगरानी रख रही हैं।
नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार का कहना है कि नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। प्रयास है कि 25 जून तक पूरा कर दिया जाएगा। एसडीम उत्सव आनंद ने निर्देश दिए हैं कि मानसून शुरू होने से पहले पूरे कस्बे के नालों की समुचित सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें