फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
Preparations for Independence Day celebrations, students gave cultural presentations
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में विद्यार्थियों ने मंगलवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राजीव गांधी खेल परिसर में एडीसी महेंद्रपाल व सीटीएम ज्योति मित्तल ने इनका प्रदर्शन परखा व खामियां दूर करने के निर्देश दिए। विद्यार्थी कुछ दिनों अपने स्कूलों में समारोह की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षिक किया। समारोह के लिए कार्यक्रमों का चयन करने वालों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आंकलन करते हुए प्रस्तुति की खामियां दूर करने के निर्देश दिए। बुधवार को चयनित स्कूलों की सूची जारी की जाएगी। बच्चों ने घंटों धूप में बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि 15 अगस्त समारोह के दिन संपूर्ण देश स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों का कृतज्ञ प्रकट करता है। यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। जिला प्रशासन ने समारोह के दृष्टिगत सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। समारोह में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जारी हिदायतों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें