3-बाबा बालकपुरी डेरे में बैठक के दौरान तैयारियों की जानकारी देते महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी,
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। स्वामी बालकपुरी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि के लिए बाबा बालकपुरी डेरे की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी ने बताया कि डेरे में संगीतमय भक्तमाल कथा का आयोजन 21 फरवरी से शुरू होगा। कथा व्यास एवं पुरीधाम के बाबा शांतपुरी कथा सुनाकर भक्तों को निहाल करेंगे। कथा से पहले कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। जो डेरे से शुरू होकर अलग अलग मार्गों से होते हुए वापस डेरे में आएगी। वहीं 23 फरवरी को इस डेरे में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि पहुंचेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। 21-22 फरवरी को कथा का समय शाम 04 से 07 बजे तक होगा। 22 फरवरी विशाल भजन संध्या का आयोजन पुरिधाम धर्मशाला में किया जाएगा। 23 फरवरी प्रातः 09 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन श्री बाबा बालकपुरी धर्मार्थ औषधालय की ओर से किया जाएगा।