फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुप्पी तोड़ बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाएं : रेणु डाबला

Fri, 20 Feb 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
2-शहर में बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा के दौरान मौजूद पूर्व मेयर रेणु डाबला व अन्य। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
रोहतक। जब भी बाल विवाह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो चुप्पी तोड़ें और तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर उसे रुकवाएं। ये बातें पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सचिव रेणु डाबला ने कहीं। वे शिक्षा भारती स्कूल में जस्ट राइट्स की सहयोगी संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया की ओर से चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्ति रथयात्रा के दौरान बाल विवाह के खिलाफ हस्ताक्षर करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना है। पूर्व मेयर रेणु ने कहा कि सभी महिलाएं जो अपने-अपने क्षेत्र में विशेष महत्व रखती हैं, मिलकर प्रण लें कि वे इस अभियान के साथ हैं और प्रदेश और देश को बाल विवाह मुक्त बनाएंगे। इसके बाद बाल विवाह मुक्ति रथ बोहर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में गया। यहां पर पार्षद मनीषा ने बाल विवाह मुक्ति रथ का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियानों से ही समाज में जागरूकता आती है। समाज में फैली कुरीतियों को जागरूक होकर ही खत्म किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें