फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्री मानसून की बारिश ने खोली पानी निकासी की पोल

विज्ञापन
अलग अलग वार्डों में जलभराव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। कस्बे में मंगलवार सुबह हुई करीब आधे घंटे की प्री मानसून की बारिश ने बरसाती पानी निकासी की व्यवस्था व प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वार्ड नंबर 16 की जाट कॉलोनी, वार्ड नंबर 13 की पुलिस चौकी वाली गली, वार्ड नंबर 10 रविदास मंदिर के पीछे बस्ती, वार्ड नंबर 8 आईटीआई के पीछे बस्ती, निगाना रोड वाल्मीकि बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद वार्ड 13 पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा, वार्ड 9 से अमित कालसैन और वार्ड 10 से रामबीर ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की मदद से पंप चलवाए। इसके बाद जल निकासी से लोगों को राहत मिली।
स्थानीय निवासी संदीप कालसैन, अधिवक्ता सज्जन सिंह, कांग्रेस ग्रामीण जिला महासचिव मंजू देवी, पूर्व चेयरमैन विष्णु, सोनू जुनेजा, जयभगवान आदि का कहना है कि कलानौर में सीवरेज व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है। रोहतक-भिवानी बाईपास पर चल रहा मरम्मत कार्य एक वर्ष से अधूरा है जिससे निकासी नहीं हो रही है। नगर पालिका की ओर से नालों की नियमित सफाई न होने से भी स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

अतिक्रमण में लुप्त होते जा रहे तालाब
कलानौर में पहले तालाब हुआ करते थे। अतिक्रमण के कारण तालाब अब लुप्त होते जा रहे हैं। दरअसल, कलानौर में आधे से ज्यादा बारिश का पानी तालाबों में एकत्रित होता था लेकिन अब झांझड़ वाले तालाब को छोड़ कर सभी तालाब लुप्त हो चुके हैं। सीवर लाइन में जागरूकता के अभाव में लोग पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें, ईंटें इत्यादि डाल देते हैं जो कि सीवर जाम कर देते हैं।
-
वर्जन
सीवर लाइन जोड़ दी गई है और साथ ही चालू भी करवा दी गई है। अब शहर में जहां जहां सीवर पाइप लाइन में रुकावटें हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मौका निरीक्षण कर खुलवाया जाएगा। इस बार मानसून सत्र के लिए प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर भरा पानी
लाखनमाजरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को बारिश मुख्य गेट पर पानी भर गया। इससे मरीजों को अस्पताल में दवाई लेने, गर्भवती और चोट के दौरान मरहम-पट्टी वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज हंसराज फौजी ने बताया कि पानी की कोई निकासी नहीं होने हर साल यही हाल रहता। अस्पताल से 50 मीटर पहले रोड पर इतने गहरे गहरे गड्ढे हैं कि मरीजों व राहगीरों दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। संवाद

अलग अलग वार्डों में जलभराव।

अलग अलग वार्डों में जलभराव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें