फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर निकाली प्रगति पथ यात्रा

विज्ञापन
फोटो-58: बहादुरगढ़ में निकाली गई प्रगति पथ यात्रा में भाग लेते भाजपाई। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत रविवार को बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशाल पैदल प्रगति पथ यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
पैदल पथ यात्रा का शुभारंभ सेक्टर-6 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क की पहली पुलिया से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए दिल्ली-रोहतक रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। नेतृत्व भाजपा नेता एवं बहादुरगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश कौशिक, जनकल्याण अभियान के जिला सह-संयोजक दिनेश सिंह शेखावत, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी तथा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल ने किया।
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दिनेश कौशिक, दिनेश सिंह शेखावत सहित अन्य नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रा में अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, कानौंदा मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, शहरी मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, मांडोठी मंडल अध्यक्ष राजवीर गांधी, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, नरेश भारद्वाज, जयकिशन छिल्लर, कर्मवीर राठी, राजबाला, गौरव राठी, रमेश कुमार,सत्यप्रकाश छिक्कारा, भीम सिंह प्रणामी, राम अहलावत आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
फोटो-58:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें