फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 15 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में डीएलएफ कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा बाबा सोमा शाह की संगत की ओर से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है। हेड ग्रंथी भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव के अवतरण से दुनिया से अज्ञानता का अंधेरा हटा व ज्ञान का सूर्योदय हुआ।
विज्ञापन

प्रभात फेरी के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में गुरु की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। गुरुद्वारा बाबा सोमा शाह की हजूरी रागी बीबा मनजोत कौर ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। विभिन्न स्थानों पर संगत ने पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। इस दौरान कुलदीप सिंह सोनी, हरिंद्र सिंह, रविंदर कौर, मीत कौर, सोनिया, कपिल बजाज, मयंक शाह, सोनम, मान्या, हिमांशु, इशिता, मनीष बजाज, महेश चिटकारा, तुषार, संजय, विनोद सहित काफी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें