फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभात फेरी

Mon, 08 Jan 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में स्थानीय गुरु आया सिंह गुरुद्वारा की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु घर की संगत ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। नगर में कीर्तन का आयोजन किया गया। शुभारंभ पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के प्रधान जोगेंद्र गिरोत्रा ने बताया कि कवि पंडाल सजाया गया, जिसमें दूर-दूर से आए कथा वाचकों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। अटूट लंगर चलाया गया, जिसमें नगर वासियों ने लंगर छका। डॉ ओमप्रकाश चिटकारा, राकेश कपूर व शशि भूषण मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु आया सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य समाइल दूरेजा, सोनू जुनेजा, गुलशन दूआ, हन्नी सहगल, जतिन परूथी, दीपक मनचंदा, सागर, ललित अरोड़ा, सरदार महेंद्र सिंह,सरदार गुरदीप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें