फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली निगम की व्यवस्था हाफी, एसी-फ्रिज नहीं चलाने की लगा रहे गुहार

Mon, 20 Jul 2026 05:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17-रोहतक के चमारिया में बिजली समस्या से परेशान होकर पावर हाउस में पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भीषण गर्मी की वजह से बढ़ी मांग के चलते रोहतक में बिजली संकट गहरा गया है। लोड बढ़ने से बिजली निगम को फीडर बंद करने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं के घरों में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से एसी, फ्रिज और एलईडी जैसे उपकरण खराब हो रहे हैं। बिजली निगम ने खुद उपभोक्ताओं से एसी और फ्रिज बंद रखने की अपील की है।
वर्तमान में बिजली की खपत रोजाना 1.07 करोड़ यूनिट से अधिक हो रही है। शनिवार से रविवार तक 24 घंटे में औसतन 4000 शिकायतें दर्ज की गई हैं। ओवरलोड से बचाव के लिए बिजली निगम अब तक सात लोड रिस्ट्रिक्शन (एलआर) कट लगाए हैं। इसके अलावा 400 अघोषित कट भी लगे हैं। सुरक्षा कारणों से फीडर बंद होते ही शिकायतों का अंबार लग जाता है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान चमारिया गांव के ग्रामीणों ने शनिवार रात पावर हाउस का घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि गांव में कई दिन से बार-बार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या है।
इससे पेयजल, घरेलू कार्यों के साथ किसानों और व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है। वार्ड 21 स्थित आंबेडकर कॉलोनी गली नंबर 1 में बीते 24 घंटे से लगातार बिजली कट लग रहे हैं। वोल्टेज के कम-ज्यादा होने की वजह से कई घरों के उपकरण जल गए हैं। सन्नी, मंजू, सीमा, शांति देवी, प्रभा देवी, ईश्वर सिंह और प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
आंबेडकर कॉलोनी में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
आंबेडकर कॉलोनी की संतरा ने गली में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार कट और कम वोल्टेज से जीना मुश्किल हो गया है। सुभाष चंद्र ने बताया कि वोल्टेज के कम-ज्यादा होने की वजह से उनके एलईडी और एसी जल गए हैं। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता रामिंद्र मलिक ने कहा कि लोड शेडिंग और सुरक्षा कारणों से फीडर बंद करने पड़ रहे हैं। लाइट आने के तुरंत बाद सभी उपभोक्ता एक साथ एसी, कूलर और फ्रिज चला देते हैं। इससे अचानक लोड बढ़ जाता है। फ्यूज उड़ने के साथ ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो रहे हैं।
एलआर कट का विवरण

रामिंद्र मलिक ने उपभोक्ताओं से बिजली आने के 10 मिनट तक इंतजार करने के लिए कहा है। इस दौरान एसी और फ्रिज न चलाने की सलाह दी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से संयम बरतने और कर्मचारियों का सहयोग करने का अनुरोध किया है। यह बड़े फॉल्ट से बचने के लिए आवश्यक है। निगम की तरफ से लगाए गए एलआर कट का विवरण भी दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात 8:38 बजे, रात 11:00 बजे और रात 02:34 बजे 30-30 मिनट के कट लगे। शहरी क्षेत्रों में रात 10:08 बजे, रात 12:45 बजे, रात 03:51 बजे और रात 05:15 बजे 30-30 मिनट के कट लगाए गए।
विज्ञापन

17-रोहतक के चमारिया में बिजली समस्या से परेशान होकर पावर हाउस में पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत

17-रोहतक के चमारिया में बिजली समस्या से परेशान होकर पावर हाउस में पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत

17-रोहतक के चमारिया में बिजली समस्या से परेशान होकर पावर हाउस में पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें