फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 220 केवी खोखराकोट पावर हाउस पर शॉर्ट सर्किट से पांच घंटे तक बिजली गुल

Sat, 15 Jun 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी बढ़ने के साथ ही पावर हाउस और सब स्टेशन पर लोड बढ़ गया है। वीरवार रात को 10 बजे 220 केवी खोखराकोट पावर हाउस पर शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद रोहतक शहर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई और साथ ही कुछ गांवों की भी बिजली सप्लाई बाधित रही। 220 केवी पावर हाउस बंद होने से 132 केवी सब स्टेशन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

220 केवी से ही सारे शहर की मुख्य रूप से सप्लाई होती है। इसमें खराबी आने की वजह से ही सारे शहर की सप्लाई बंद हो गई। लोगों को इस फॉल्ट की जानकारी नहीं थी। उन्होंने शिकायत करने के लिए कई बार बिजली निगम को फोन किए, लेकिन निगम से कोई जवाब नहीं मिला। लोग गर्मी की वजह से घर की छतों और घर के बाहर गलियों में टहलते नजर आए। शहर में रात एक बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई, कुछ एरिया में रात एक बजे के बाद बिजली आई। दो बजे तक पूरे शहर में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो गई थी। शॉर्ट सर्किट होने की वजह से कई फीडर बंद करने पड़े। गर्मी में बिजली जाने की वजह से लोग काफी परेशान नजर आए।

वर्जन
11 केवी के फीडर में ब्लास्ट हो गया था। इस वजह से मुख्य सप्लाई 220 केवी खोखराकोट को बंद करना पड़ा। ठीक करने में समय लग जाता है, जिस वजह से शहर की सप्लाई बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें