फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छठ पूजा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो में पोटाश से हुआ धमाका, 8 लोग झुलसे

विज्ञापन
07सीटीके17..घायल आशीष। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। अर्बन एस्टेट थानाक्षेत्र के देवीलाल पार्क के पास एक ऑटो में गंधक-पोटाश के मिश्रण में धमाका हो गया। इसमें एक बच्चा व महिला समेत 8 लोग झुलस गए। राहगीरों ने आनन-फानन में झुलसे लोगों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि पोटाश-गंधक कहां से खरीदी थी। अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के वैशाली जिला निवासी रणजीत परिवार के साथ रोहतक के गुहाना बस स्टैंड के पास रहते हैं। वीरवार शाम करीब चार बजे छठ मैया घाट पूजा स्थल पर जाने के लिए उन्होंने ऑटो किराये पर किया। ऑटो में सीता (32), सचिन (23), आशीष (19), रोशन (18), रवि (17), निभा(14), दीपक (12), कार्तिक (5) समेत 11 लोग सवार थे। से सभी जेएलएन नहर पर जा रहे थे। इसमें एक युवक ने गंधक-पोटाश(100 ग्राम) का मिश्रण कर अपने पास रखा हुआ था। इसे चलाने के लिए उसने एक पाइप गन भी रखी थी। जाट भवन से कुछ दूरी पर बने ब्रेकर पर ऑटो उछला तो पाइपगन में रखे पोटाश-गंधक में धमाका हो गया। इसकी चिंगारी 100 ग्राम पोटाश-गंधक तक पहुंची, जिससे बड़ा धमाका हो गया। इसमें ऑटो में बैठे 8 लोग झुलस गए। चीख पुकार होने पर राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झुलसे लोगों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। करीब तीन घंटे बाद दो लोगों को छोड़कर सभी को छुट्टी देकर घर भेज दिया।
यह लोग झुलसे
-ऑटो चालक आशीष के दोनों हाथ और चेहरा झुलसा।
-रोशन कुमार के दोनों हाथ और चेहरा झुलसा।
-5 साल के बच्चे कार्तिक के हाथ-कंधा, पेट और चेहरा झुलसा।
-रवि के हाथ और कंधे पोटाश की चिंगारी से झुलसे
-निभा के दोनों हाथ और माथे एवं कंधे झुलसे।
-सचिन के दोनों हाथ और कंधे झुलसे।
-दीपक के हाथ और चेहरा झुलसा।
-सीता के पेट पर पोटाश की चिंगारी लगी तो मामूली झुलसी।
वर्जन

गुहाना बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर कुछ लोग छठ मैया पूजा के लिए जा रहे थे। ऑटो में एक युवक ने पोटाश से पटाखा चलाने के लिए पाइप गन में भी पोटाश भर रखा था। उससे धमाका हुआ और ऑटो में रखे पोटाश में भी धमाका हो गया। जिसमें बच्चे समेत 8 लोग झुलस गए।
विज्ञापन

परमजीत कौर, प्रभारी निरीक्षक थाना अर्बन अस्टेट।
एक्सपर्ट व्यू
दबाव पड़ते ही फट जाता है पोटाश
पीजीआईएमएस के फोरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि पोटाश ज्वलनशील पदार्थ है। यह यदि तीव्र दबाव में होता है तो दूर तक नुकसान कर सकता है। इसमें यदि कंकड़, लोहे की कील या अन्य धातु के छोटे टुकड़े हो तो धमाके के साथ ये बम फटने की तरह काम करते हैं। इससे शरीर को काफी नुकसान होता है। यदि केवल पोटाश पाउडर जलता है तो यह आसपास तीन से चार फीट तक जला सकता है। पोटाश के यदि गंधक भी मिला हो तो सावधानी अधिक बरतनी चाहिए। इस पर किसी भी तरह का दबाव या गर्मी नुकसानदायक हो सकती है।

07सीटीके17..घायल आशीष। संवाद

07सीटीके17..घायल आशीष। संवाद

07सीटीके17..घायल आशीष। संवाद

07सीटीके17..घायल आशीष। संवाद

07सीटीके17..घायल आशीष। संवाद

07सीटीके17..घायल आशीष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें