फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग व स्लोगन से दिया नशामुक्ति का संदेश

Sat, 04 Apr 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06-रोहतक के हिसार रोड ​स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस ​शिविर के दौरान प - फोटो : नैन सिंह हत्याकांड : पत्नी कोमल ने प्रेमी से कराई थी बीएसएफ जवान की हत्या
विज्ञापन
रोहतक। हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस शिविर के दौरान नशामुक्ति, प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें सभी स्वयंसेवकों ने भाग लेकर नशामुक्ति का संदेश दिया। स्कूल लेक्चर डॉ. सोनिया वर्मा ने ई-वेस्ट को कम करने, पर्यावरण संरक्षण, सिंगल प्लास्टिक यूज पर रोक, जल संरक्षण, इंडियन नॉलेज सिस्टम के बारे में बताया। दूसरे सत्र में वॉलंटियर्स ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों व महिलाओं को वस्त्र वितरित किए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मंजू ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से वॉलंटियर्स में प्रेम भावना, सेवा भावना जागृत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें