फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा के दीक्षांत समारोह व अभिव्यंजना कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च

विज्ञापन
56-द्वितीय दीक्षांत समारोह व कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना का पोस्टर लॉन्च करते सुपवा के कुलपति डॉ अ
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के द्वितीय दीक्षांत समारोह व 11वीं कला प्रदर्शनी अभिव्यंजना का शुक्रवार को पोस्टर लॉन्च किया गया।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलपति डॉ. अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने पोस्टर लॉन्च किया। डॉ. अमित आर्य ने बताया कि द्वितीय दीक्षांत समारोह 4 मई को यूनिवर्सिटी परिसर में मनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो असीम कुमार घोष डिग्रियां वितरित करेंगे।
साल 2014 में अस्तित्व में आने के बाद सुपवा का यह दूसरा दीक्षांत समारोह है। इससे पहले 2021 में पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि समारोह में ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की सफलतापूर्वक पढ़ाई पूरी कर चुके 760 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

35 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। फिल्म एंड टेलीविजन फैकल्टी के 2018 बैच के 42 छात्र-छात्राओं को भी डिग्री प्रदान की जाएंगी। ये वे छात्र हैं जिनकी डिग्री कोर्स पूरा न होने के कारण अटकी हुई थी। लॉन्चिंग के दौरान इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कौशिक, फैकल्टी कॉर्डिनेटर महेश टीपी, अजय बाहू जोशी, विनय कुमार व डॉ शैली खन्ना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें