फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नहीं लगा मौत के कारणों का पता, विसरा भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनारिया कला में घर में अकेली रह रही 54 वर्षीय महिला प्रकाश देवी के शव का शुक्रवार को डॉक्टरों के बोर्ड ने करीब चार घंटे तक पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों का मानना है कि पोस्टमार्टम में महिला की मौत के असली कारणों का पता नहीं चल सका है, इसके विसरा जांच के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीन ऑफ क्राइम में हत्या का संदेह है। हालांकि पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को आस्ट्रेलिया से आए बेटे को सौंप दिया है। आईएमएम चौकी इंचार्ज हरिओम का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सुनारिया कला में वीरवार को एक मकान से दुर्गंध आने की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान मकान के दरवाजे पर लॉक था। पुलिस ताले तोड़कर कमरे में पहुंची तो बेड पर कंबल ओढ़े प्रकाश देवी मृत अवस्था में मिली। इस दौरान महिला के सिर, नाक से खून निकल रहा था। इससे पहले बुधवार को महिला के बेटे ने आस्ट्रेलिया से पुलिस कंट्रोल रूम में मां के लापता होने की रपट दर्ज करवाई थी।
चौकी व सीआईए की दो टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिओम, आईएमएम चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें