फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जीवन में सकारात्मकता बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लेट अस मेक एमडीयू ए हैप्पी कैंपस के मंत्र को जीवंत करते हुए बुधवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस विशेष दिवस पर एमडीयू में हैप्पीनेस कॉर्निवाल और हैप्पीनेस विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। एमडीयू के एफडीसी लॉन में आयोजित हैप्पीनेस कॉर्निवाल में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि माई ड्रीम इज टू मेक एमडीयू ए हैप्पी प्लेस। उन्होंने कहा कि हैप्पीट्यूड लैबोरेट्री के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भागदौड़ की जिंदगी की वजह से उपजे तनाव को दूर करना व विश्वविद्यालय परिसर में हैप्पी इकोसिस्टम टू स्टडी एंड वर्क क्रिएट करना है। जीवन में सकारात्मकता बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डाॅ. शरणजीत कौर व विशिष्ट अतिथि चिकित्सक डाॅ. अरविंद दहिया ने हैप्पीनेस कार्निवाल को खूब सराहा। डाॅ. शरणजीत कौर ने कहा कि खुशी पाना जीवन का अहम लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने जिंदगी एक सफर है सुहाना गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें