रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में बुधवार को अंग्रेजी विभाग में मोटिवेशनल कोट राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न दार्शनिकों और कवियों की उक्ति लिखी। इस प्रतियोगिता के कन्वीनर डॉ. रविकांत ने कहा इसमें लगभग 46 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विभागाध्यक्ष गीता गुप्ता ने बताया विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, विलियम शेक्सपियर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, सुधा मूर्ति, डॉ. किरण बेदी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, हेलेन केलर, मदर टेरेसा और सचिन तेंदुलकर के विचारों को सांझा किया। प्रतियोगिता में मनीष राठी प्रथम, अंकित द्वितीय और प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं। बीए की छात्रा तन्नू को अंग्रेजी विषय में 92 अंक लेने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस क्लब की ओर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ फूल सिंह, डॉ पिक प्रभा, डॉ दिनेश रानी बंसल, डॉ मोनिका गुप्ता, डॉ सुनयना, डॉ प्रतिभा, डॉ मनीष, डॉ पिंकी यादव मौजूद रहे।