फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिसकर्मी बनकर हुडा सिटी पार्क के पास मिस्त्री को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दो युवक पुलिसकर्मी बनकर राजमिस्त्री की जेब से सात हजार 400 रुपये निकाल कर ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।बिहार के सीतामडी के गांव मुहचट्टी निवासी अखिलेश साहनी ने बताया कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता है। साथ ही लक्ष्मीनगर में किराये पर रहता है। सोमवार शाम करीब सात बजे काम खत्म करने के बाद बाइक पर घर जा रहा था। जब वह हुडा सिटी पार्क के पास पहुंची तो एक बाइक आकर रुकी। बाइक सवार युवकों ने कहा कि वे पुलिसकर्मी हैं। अपनी आईडी दिखाओ। उसने कहा कि आप लोग पुलिसकर्मी तो नहीं लग रहे हैं। उसे आईडी दिखाने से मना कर दिया। इसके बाद एक युवक ने जबरन उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। सात हजार 400 रुपये निकाल कर पर्स फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। उसने बाइक का नंबर नोटकर हाथ पर लिख लिया था। वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है। पुलिस अब बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें