फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साईं बाबा के दरबार में शहर की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के विकास कार्यों व आम लोगों की परेशानियों के बावजूद 14 जुलाई को होने वाली हाउस की बैठक दूसरी बार रद्द हो गई है। क्योंकि डिप्टी मेयर सहित चार पार्षद परिवार सहित साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी जाएंगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री 16 जुलाई को रोहतक आ रहे हैं, जिसकी तैयारियों को लेकर निगम व प्रशासन के अधिकारी व्यस्त हैं। अब हाउस की बैठक सात अगस्त को होगी।
नियमों के तहत हर माह हाउस की बैठक होनी चाहिए। केवल विशेष हालात में ही बैठक को तीन माह तक टाला जा सकता है। इसके बावजूद रोहतक नगर निगम हाउस की बैठक पिछली बैठक फरवरी माह में हुई थी, जिसमें विकास कार्यों पर मंथन हुआ था। मार्च माह की बैठक में केवल बजट पास किया गया। एक माह निगम आयुक्त अवकाश पर रहे। इसके चलते जून में बैठक नहीं हो सकी। उनके आने के बाद मेयर ने पहले 2 जुलाई की बैठक तय की, लेकिन निगम के अधिकारियों ने बजट की त्रुटियों को लेकर लगने वाले कैंप में व्यस्त होने का हवाला देकर बैठक 14 जुलाई की तय कर दी। यहां तक एजेंडे तक भेज दिए। अब डिप्टी मेयर सहित चार पार्षद 12 जुलाई की रात को परिवार सहित शिरडी के लिए रवाना होंगे। ऐसे में उन्होंने मेयर से मुलाकात की बैठक बाद में करने की मांग की। मेयर व आयुक्त ने बातचीत के बाद बैठक सात अगस्त को करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


16 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे दो प्रतिमाओं का अनावरण
आर्य नगर स्थित रविदास हॉस्टल में पूर्व केंद्रीय मंत्री, तीन बार सांसद व सात बार विधायक रहे चौधरी चांदराम व हविपा सरकार में मंत्री रहे सेठ श्रीकिशन दास की प्रतिमा का सोनीपत स्टैंड पर अनावरण करेंगे। प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुट गया है।


पार्षद कृष्ण कुमार, महिला पार्षद दीपिका नारा के ससुर देवेंद्र नारा, पार्षद जयभगवान ठेकेदार व डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने परिवार सहित साईं बाबा के दर्शन करने का निर्णय लिया। इसके लिए पहले ही टिकट बुक करवा ली थी। 12 जुलाई की रात को वे रवाना होंगे। 14 जुलाई की रात को वापस लौटेंगे। इसलिए बैठक में नहीं भाग ले सकते। हाउस की बैठक की तिथि तय करते समय पूछा नहीं गया था। इसलिए मेयर से मिलकर हकीकत से अवगत कराया था।
अनिल कुमार, डिप्टी मेयर नगर निगम


डिप्टी मेयर अनिल कुमार व अन्य लोग उनके पास आए। बताया कि वे 14 जुलाई को हाउस की बैठक में मौजूद नहीं रह सकेंगे। ऐसे में हाउस की बैठक टालने का निर्णय लिया। बुधवार को अन्य पार्षदों से भी मंत्रणा करेंगे। दूसरा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल 16 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री चांदराम व पूर्व मंत्री सेठ श्रीकिशन दास की प्रतिमा का अनारण करेंगे।
विज्ञापन

मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम


नगर निगम हाउस की बैठक 14 जुलाई को नहीं होगी। अब बैठक सात अगस्त को तय की गई है। इस संबध में मेयर से बात हो गई है।
धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें