फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो दिन बाद चला पोर्टल, 53 रजिस्ट्री हुई

Sun, 07 Apr 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तहसील में पोर्टल दो दिन ठप रहने के बाद शुक्रवार दोपहर अच्छी तरह से चला, जिसके चलते तहसील रोहतक में 53 रजिस्ट्री हो सकी। हालांकि 31 मार्च से पहले हुई रजिस्ट्री से यह संख्या कम है, क्योंकि 15 अप्रैल के बाद बढ़े हुए कलेक्टर रेट लागू किए जाने हैं।
विज्ञापन

हर साल सरकार की तरफ से कलेक्टर रेट की समीक्षा की जाती है। साथ ही अप्रैल माह से नए रेट लागू किए जाने हैं। जिला प्रशासन ने 15 मार्च को नए रेट ऑनलाइन जारी किए थे, साथ ही एक माह में आपत्ति और सुझाव मांगे। आम लोगों को लगा कि नए वित्त वर्ष से कलेक्टर रेट बढ़ जाएंगे। ऐसे में जहां तक संभव हुआ 31 मार्च तक रजिस्ट्री कराई गई। ऐसे में रजिस्ट्री की संख्या रोज 70 तक पहुंच गई। अब एक अप्रैल के बाद दो दिन पोर्टल ठप रहा। जो शुक्रवार को ही सही ढंग से चालू हो सका। ऐसे में एकदम रजिस्ट्री की संख्या पहले से कम हो गई। नायब तहसीलदार बंसीलाल का कहना है कि 15 अप्रैल तक बढ़े कलेक्टर रेट लागू नहीं होंगे। इसके बाद चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखकर अधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें