फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने की आशंका, एक्यूआई 180 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिवाली पर प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। आतिशबाजी इसकी बड़ी वजह बताई जा रही है। इससे एक्यूआई 300 पार तक जा सकता है। रविवार को यह अधिकतम 180 पार तक पहुंचा।
विज्ञापन

मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ हवा प्रदूषित होने लगी है। हवा में मौजूद धूल कणों की अधिकता के चलते एक्यूआई पिछले कुछ दिनों में 50 से बढ़कर 200 के आसपास पहुंच गया है। रविवार को एक्यूआई 180 से अधिक रहा। इसकी वजह दिन भर बाजारों में लोगों की चहल-पहल बने रहना व सड़कों पर दौड़ते वाहनों की भीड़ रही। सोमवार को दिवाली की रात आतिशबाजी हुई तो एक्यूआई का स्तर 180 के बजाय 300 पार तक पहुंच सकता है। हालांकि इस बार आतिशबाजी पर प्रतिबंध है। इसके चलते बाजारों में पटाखों की बिक्री के लिए न लाइसेंस जारी हुए न अलग से बाजार सका। इसके बावजूद पटाखों की धड़ल्ले से बिक्री हुई। इसमें बच्चों के छोटे व ग्रीन पटाखे ही नहीं, कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले बड़े पटाखे, रॉकेट, बुलेट बम शामिल हैं। इनसे निकलने वाली जहरील गैसें हवा को दूषित करेंगी और एक्यूआई बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें