रोहतक। पीजीआई के मनोरोग विभाग से एक मरीज लापता हो गया है। चार दिन बाद भी उसका सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव झासवा निवासी धर्मेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसके मामा 35 वर्षीय अनिल का पीजीआई के मनोरोग विभाग में उपचार चल रहा था। 19 अक्तूबर को शाम चार बजे अचानक अनिल विभाग से लापता हो गया, जो चरखी-दादरी के गांव गोठड़ा का रहने वाला है। चार दिन से परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।