फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धनतेरस पर गिरा प्रदूषण का स्तर, साफ हवा चलने से मिली राहत

Wed, 30 Oct 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। धनतेरस पर मौसम मेहरबान रहा। मंगलवार को प्रदूषण का स्तर गिरकर 222 पहुंच गया। तीन दिन में एक्यूआई में 120 कम हुआ है। त्योहार से दिन साफ हवा चलने से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार को बहादुरगढ़ का प्रदूषण लाल रंग में पहुंच गया था। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को कम हुआ। रविवार को एक्यूआई 347, सोमवार को 282 और मंगलवार को 222 ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ठंड के लिए भी अभी और इंतजार करना पड़ेगा। नवंबर के दूसरे हफ्ते में तापमान कम होगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 333 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री पहुंचेगा।
हालांकि दो दिन दिवाली पर्व रहेगा इस वजह से प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। इसलिए लोगों को अलर्ट रहने के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यस्क लोग कैसे करें बचाव

-मास्क पहने बिना ऑफिस या बाजार न जाएं।

-कार में एयर प्यूरिफायर लगाएं।

-पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं और खाने में प्रोटीन शामिल करें।



वरिष्ठ नागरिक कैसे रखें अपना ख्याल

-कमरे में एयर प्यूरिफायर लगवाएं।

-कम से कम घर से निकलें।

-खांसी चार-पांच दिन टिके तो डॉक्टर को दिखाएं।

-बीमार लोगों से दूरी बनाकर रहें।



चिकित्सकों की सलाह - आम लोग क्या करें

-सुबह व शाम के समय बाहरी गतिविधियां बंद कर दें।

-लंबे समय तक बाहर रहने से बचें।

-जॉगिंग की बजाय शॉर्ट वॉक अपनाएं

-यदि घर में खिड़कियां हैं तो उसे बंद रखें।
-यदि एसी में फे्रश एयर इंटेक ऑप्शन है तो उसे बंद रखें।

-अगरबत्ती, मोमबत्ती और धूप आदि न जलाएं।

-घर को साफ रखें, झाड़ू की बजाय पोंछा लगाएं, झाड़ू से धूल अधिक उड़ेगी।

-बाहर जाते समय एन-95 या पी-100 रेस्पिरेटर मास्क का इस्तेमाल करें।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें