फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी जांच पूर्व सीएम की इच्छानुसार नहीं हो सकती : सीएम

Sun, 16 Oct 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
कहा, लोगों की मांग के अनुरूप सीबीआई को सौंपे गए तीन केस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कोई भी जांच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की इच्छानुसार नहीं हो सकती। जांच आम लोगों की इच्छानुसार कराई जाती है। जरूरत के हिसाब से स्वतंत्र एजेंसियों से जांच करवाई जा रही है, इन पर भरोसा होना चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम कैनाल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो तीन केस सीबीआई को सौंपे गए हैं, वे लोगों की मांग के अनुरूप हैं। सीबीआई पर शक नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसका कार्य सचाई का पता लगाना और असली मुजरिम तक पहुंचना होता है। सीएम ने धान की पराली जलाए जाने पर कहा कि यह मामला संज्ञान में है। पराली का चारे में उपयोग होना चाहिए या जमीन में दबा देना चाहिए। हम योजना बना रहे हैं कि पराली से बिजली का उत्पादन हो सके। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट के बारे में सीएम ने कहा कि फूड एवं ड्रग विभाग शिकायत मिलने पर छापामारी करता है। प्रदेश में ऐसी कोई कार्रवाई सहन नहीं होगी।
अवैध कालोनियों पर लगाए जाने वाले विकास शुल्क पर सीएम ने कहा कि इससे आमजन को लाभ होगा। विकास शुल्क जमा कराने के बाद कालोनियां वैध हो जाएंगी, जिससे वहां रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। बिचपड़ी गांव में दो परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किए जाने के मामले पर सीएम ने कहा कि सूबे में ऐसा नहीं होगा। सभी को साथ लेकर चलेंगे। बिजली समस्या पर सीएम ने कहा कि प्रदेश में बिजली की समस्या नहीं है। गांवों में विद्युत आपूर्ति 18 से 21 और फिर 24 घंटे का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में कहा कि किसे कितनी सुरक्षा देनी है, यह तय हो जाएगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है, हम देंगे। हालांकि, सीएम ने तंवर और हुड्डा के विवाद पर बोलने से मना कर दिया। कहा कि यह उनका इंटरनल मामला है।

आईजी नहीं मिले तो पत्नी ने सीएम से लगाई गुहार

जहर देकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन शनिवार को आईजी से मिलने पहुंचे, लेकिन आईजी नहीं मिले। इसके बाद परिजन सीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
बता दें कि परिजनों का आरोप है कि 29 सितंबर को शिवनगर निवासी सतपाल की फैक्ट्री में मारपीट करने के बाद जहर पिलाकर हत्या की गई थी। मामले का बाद में खुलासा होने के बाद पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। अब सतपाल की पत्नी सुनीता का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि बार-बार एसपी से मिलकर गुहार लगाई जा चुकी है। सुनीता का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उसकी जान को खतरा है। पत्नी ने सीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें