रोहतक। पुलिस लाइन रोहतक में सोमवार को साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने सलामी ली। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने अच्छा कार्य करने वाले सात अधिकारी और जवानों को नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें प्रभारी एवीटी स्टाफ एसआई सतीश, एएसआई अनिल, मुख्य सिपाही हरिश, सिपाही देवेन्द्र, मुख्य सिपाही चांद को स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भागने वाले बदमाशों को पकड़ने और आभूषण बरामद करने पर पांच हजार का नकद इनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। एएनसी स्टाफ एएसआई राजेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को अदालत में पैरवी करने पर 12 साल की सजा दिलाने और थाना सिविल लाइन में तैनात एएसआई विनय को वर्ष 2020 में थाना सांपला में हुई हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ अदालत में अहम सबूत पेश कर आजावीन कारावास की सजा दिलाने पर सम्मानित किया गया।
उन्हाेंने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए जिला पुलिस हर संभव कार्य कर रही है। अभ्यास के दौरान जवानों को कानून व्यवस्था स्थिति के दौरान दंगा निरोधक उपकरण चलाने बारे जानकारी दी गई। जवानों को दंगा निरोधक उपकरण जैसे लाठी-डंडा चार्ज, केन-शील्ड, धकेल पोजीशन आदि का बारीकी से अभ्यास कराया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक लोगेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुंडू, उप पुलिस अधीक्षक महम संदीप व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है।