फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुनारिया जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकी से पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सुनारिया जेल में बंद पाकिस्तान के आतंकी 25 वर्षीय इमादुल्ला उर्फ अली बाबर को पुलिस अदालत से अनुमति लेकर गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। इसके लिए दो दिन में जांच अधिकारी एसआई सुशील की तरफ से याचिका दायर की जाएगी। जांच अधिकारी ने बताया कि इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है, क्योंकि मामला संवेदनशील है।
एक दिन पहले जेल उप अधीक्षक साजिद खान ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने 10 अप्रैल 2023 को जम्मू की कोट भलवाल जेल से 46 आतंकियों को सुनारिया जेल में भेजा था। इसमें 19 को नजरबंद किया गया है, जबकि 27 आतंकी विचाराधीन बंदी के तौर पर बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदी इमादुल्ला उर्फ अली बाबर निवासी वासीवाला तहसील दीपालपुर जिला ओकारा, पंजाब (पाकिस्तान) भी सुनारिया जेल में बंद है, जिसके खिलाफ 2021 में धारा 16 यूएपीए, आईपीसी 307 व 7/25 आर्म्स एक्ट के तहत बारामुला के थाना उड़ी में केस दर्ज है। बंदी तीन अन्य साथियों के साथ जेल में सुरक्षा वार्ड नंबर तीन में बंद है। रविवार की रात करीब 12 बजे इमादुल्ला उर्फ अली बाबर ने ओढ़ने की चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। साथी बंदियों व जेल के सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें