अर्बन एस्टेट थाना परिसार में आरडब्लूए के साथ बैठक करते नए थाना प्रभारी रतन लाल यादव। स्रोत: आरड
रोहतक। शहर के पाॅश इलाके सेक्टरों में लगातार झपटमारी की वारदात हो रही हैं। वीरवार को नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतनलाल यादव ने कार्यभार संभाला लिया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के साथ बैठक कर बोले, पुलिस सिविल वर्दी में भी गश्त करेगी। महिलाएं भी सतर्क रहे, ग्रुप में सैर के लिए जाएं। साथ ही सेक्टरों के लोग संदिग्ध लोगों पर नजर रखें।
एक सप्ताह पहले एसपी ने अर्बन एस्टेट थाने के प्रभारी सतपाल को आबकारी विभाग की टीम के साथ कहासुनी के चलते सस्पेंड कर दिया था। अगले दिन ही सेक्टरों के अंदर 10 मिनट के अंतराल पर झपटमारी की दो वारदात हुई। स्कूटी सवार सोने की चेन तोड़कर ले गया। ऑल सेक्टर एसोसिएशन के संयोजक एवं के पूर्व पार्षद कदम सिंह अहलावत ने बताया कि बुधवार को भी झपटमारी की दो वारदात हुई हैं। एक वारदात को सेक्टर एक में अंजाम दिया गया जबकि एक महिला अपने पति के साथ दवाई लेने गई थी। एक युवक झपटा मारकर उसकी चेन तोड़कर ले गया। दूसरी वारदात सेक्टर दो में हुई है। हालांकि पुलिस दोनों वारदात से इन्कार कर रही है। बैठक में सेक्टर दो से दीपक मलिक, सेक्टर तीन से सुखबीर हुड्डा व धनराज रंगा, सेक्टर चार से डाॅ. रणजीत सिंह मलिक, सेक्टर चार एक्सटेंशन से सुखबीर माथुर, सनसिटी सेक्टर 35 से सुदीप श्योराण, सेक्टर 36 से राजेन्द्र सिंह दलाल एवं बलजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मैंने अभी कार्यभार संभाला है। बुधवार को झपटमारी की वारदात उनके संज्ञान में नहीं है। आरडब्ल्यूए से तालमेल बढ़ा रहे हैं, जो पुलिस के लिए बेहद जरूरी है।
रतनलाल यादव, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट