फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हत्यारोपियों को मुरादाबाद लेकर गई पुलिस, 7.85 लाख व आईफोन बरामद

Fri, 27 Jun 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सांपला ​के गांव भैंसरू खुर्द में अजय की हत्या के बाद शोकाकुल परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। भैंसरू खुर्द गांव निवासी अजय की हत्या के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर स्थानीय पुलिस मुरादाबाद लेकर गई है और वहां पर हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। हत्यारोपी भूपेंद्र उर्फ बुद्धा के घर से पुलिस ने 7.85 लाख रुपये और एक आईफोन बरामद किया है, जबकि सुमित चौधरी के हिस्से की रकम को भी उसके साथी लेकर भागे हुए हैं। वहीं, भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

1.30 करोड़ रुपये को सभी हत्यारोपियों ने आपस में बांट लिया था। जिस दोस्त ने गोली चलाई और गहरा दोस्त था, उसी का सबसे अधिक हिस्सा था, जबकि बाकी अन्य का हिस्सा कम था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि 3 अप्रैल को अजय ने रजिस्ट्री की थी। रजिस्ट्री में अजय के दो दोस्त गवाह बने थे। जमीन बेचने के बाद वह घर के बजाय वह दोस्तों के साथ मुरादाबाद गया था। दोस्तों ने उसकी हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी और रजिस्ट्री के बाद रुपये मिले तो सभी को लालच आ गया और रास्ते में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

हत्यारोपियों ने अजय को आश्वासन दे रखा था कि वह उसकी अपनी रिश्तेदारी की युवती से शादी करा देंगे। इसके बाद रुपयों से गांव में घर खरीद लेंगे और उसे अपने पास ही रखेंगे। इस बात को लेकर वह दोस्तों के झांसे में आ गया था।
-
अजय से रुपये लेकर खरीदा था हथियार
जांच में सामने आया है कि हत्यारोपियों ने अजय को समझाया था कि उसकी रजिस्ट्री होगी तो रुपये भी मिलेंगे। ऐसे में कोई लूट आदि न हो, इसके लिए कोई हथियार भी उनके पास होना चाहिए। अजय से हत्यारोपियों ने रुपये लिए और फिर हथियार खरीदकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें