फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अतिक्रमण पर पुलिस की सख्ती, सड़कों पर उतरे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन पर बाजारों में बढ़ गए अतिक्रमण को रोकने के लिए पुलिस मंगलवार को एक्शन मोड में नजर आई। सख्ती के चलते रेलवे रोड पर दुकानदार जहां सड़क के बीचोबीच बैठ गए, जबकि पुरानी सब्जी मंडी में हंगामा कर दिया। किला रोड के फड़ी संचालक खासकर महिलाएं बाजार के बीचोंबीच दुकान लगाने की अनुमति न मिलने पर शाम को छह बजे सड़क पर बैठ गई। पुलिस ने अतिक्रमण करने पर भिवानी स्टैंड के एक दुकानदार के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धनतेरस और रविवार को दिवाली है। अभी से बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। साथ में अतिक्रमण के चलते बाजार व मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है। डीसी ने तीन फीट तक दुकानदारों को सामान रखने की अनुमति दी थी, लेकिन जांच में अतिक्रमण पांच फीट तक किया गया है। इतना ही नहीं, पुरानी सब्जी मंडी में तो सड़क पर ही फड़ियां सज रही हैं।

....
सब्जी गिराई तो भड़क गए विक्रेता

मंगलवार को पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल सिंह टीम के साथ पहुंचे और सब्जी विक्रेताओं को सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि वे सालों से सब्जी बेच रहे हैं। दिवाली पर यहां दिक्कत नहीं होगी। इसी बीच पुलिस ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इसी बीच थाना प्रभारी की सब्जी गिराते हुए वीडियो वायरल हो गई। सब्जी विक्रेताओं ने एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

...

प्रशासन से दिवाली तक सख्ती न बरतने की अपील
सिटी व ट्रैफिक पुलिस मंगलवार को रेलवे रोड पर पहुंची और दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि जो दुकानदार रेहड़ी व फड़ी लगवाएगा उसके खिलाफ केस दर्ज होगा। साथ ही तीन फीट से आगे सामान न रखने के लिए कहा। इससे नाराज दुकानदार सड़क के बीचोंबीच बैठ गए। महिला पार्षद डिंपल जैन के पति जोजी भी आ गए। साथ ही व्यापारी नेता हेमंत बख्शी भी पहुंचे। समझाकर दुकानदारों को सड़क के बीच से हटाया। साथ ही प्रशासन से दिवाली तक सख्ती न बरतने की अपील की।

...
फड़ी संचालक एएसपी से मिले

दिवाली पर हर साल किला रोड बाजार के बीचोंबीच फड़ी लगाने वाले फड़ी संचालक मंगलवार को एएसपी मेधा भूषण से मिले। अनुमति न मिलने पर शाम छह बजे किला रोड बाजार के आगे शौचालय के पास सड़क पर बैठ गए। उनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। फड़ी संचालक रानी का कहना है कि अगर फड़ी नहीं लगी तो उनके घरों में दिवाली का त्योहार कैसे मनाया जाएगा।
...

भिवानी स्टैंड के जूता विक्रेता के खिलाफ एफआईआर
पुलिस के मुताबिक भिवानी स्टैंप जूता विक्रेता के खिलाफ पुलिस ने अतिक्रमण करने का पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे तो जूता विक्रेता कपड़ों की फड़ी लगाए हुए था। इससे जाम की स्थिति बन रही थी। इस पर पुलिस ने सुभाष नगर निवासी हरीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया।

.....


शहर में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1095 शुरू किया है। अतिक्रमण या किसी अन्य वजह से जमा लगता है तो तत्काल इस नंबर पर सूचना दें।
मेधा भूषण, एएसपी रोहतक
-
यह बोले व्यापारी
अतिक्रमण के नाम पर पुलिस व्यापारियों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। भिवानी स्टैंड से दुकानदार को 11 बजे थाने में ले जाया गया। उसे शाम पांच बजे केस दर्ज करने के बाद छोड़ा गया है। दुकान के आगे फड़ी लगाना गलत है, लेकिन यूं अपराधियों जैसा व्यवहार न किया जाए। मामले को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के सामने रखेंगे।

गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार एसोसिएशन
....
यातायात पुलिस द्वारा त्योहार के समय इतनी सख्ती ठीक नहीं है। पुलिस ने रेलवे रोड से जिन व्यापारियों का सामान जब्त किया है, उसे वापस दिया जाए। साथ ही यातायात पुलिस को निर्देश जारी किए जाएं कि बाजार में चार पहिया व ऑटो रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाए। रेहड़ी और फड़ी लगाने की अनुमति भी दी जानी चाहिए।

हेमंत बख्शी, प्रधान रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन
..
सरकार का पुलिस पर कंट्रोल नहीं है। त्योहार पर व्यापारियों से ज्यादती की जा रही है। पुरानी सब्जी मंडी में पुलिस कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर सब्जी फेंकना गलत है। दुकानदार भी अपना सामान प्रशासन द्वारा तय समय सीमा में रखें।
विज्ञापन


गुलशन ईशपुनियानी, प्रधान शौरी क्लाथ मार्केट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें