फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सोमवार को जवानों की शिकायत सुनें एसपी : एडीजीपी

विज्ञापन
लघु सचिवालय में अ​​धिकारियों के साथ बैठक करते एडीजीपी के.के. राव। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। एडीजीपी केके राव ने रेंज के चारों पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे हर सोमवार को पुलिस जवानों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करें। साथ में हर थाने व चौकी में कुक व गर्म पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सर्दी में जवानों को दिक्कत न हो। राव मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोहतक में नए सभागार का उद्घाटन करने के बाद रोहतक एसपी हिमांशु, दादरी एसपी निकिता गहलोत, झज्जर एसपी डॉ. अर्पित जैन, भिवानी एसपी वरुण सिंगला, एएसपी रोहतक मेधा भूषण, डीएसपी विवेक कुंडू व अन्य पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

एडीजीपी ने कहा कि सभागार आधुनिक सुविधाओं से लैस है। जिला पुलिस के साथ-साथ रेंज की मीटिंग भी यहीं पर की जाएंगी। पुलिस के पास संसाधनों की कमी नहीं है उनका बेहतर उपयोग करें। इसके बाद जवानों के कल्याणकारी कार्यों व सुविधाओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में जवानों का तनाव को कम करने के लिये काउंसलर नियुक्त किये जायें। अधिकारी थाने व चौकियों का निरीक्षण करें। साफ-सफाई की भी जांच की जाए। पुलिस के पुरानों भवनों का समय-2 पर रखरखाव किया जाए तथा नए भवन बनाने के लिए प्रपोजल तैयार करके समय पर पुलिस मुख्यालय भेजें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें