फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर कॉलोनी से 14 साल की किशोरी के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर कॉलोनी से 14 साल की किशोरी के अपहरण की सूचना पर पुलिस खूब दौड़ी। बाद में लड़की पुरानी आईटीआई के मैदान में घूमती मिली, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड का परिवार श्रीनगर कॉलोनी में किराये पर रहता है। उनकी 14 साल की लड़की शाम छह बजे गली में खेल रही थी। उसके चाचा ने उसे दूसरी लड़की के साथ जाते देखा। लड़की ने कहा कि वह फिंगर चिप्स लेने जा रही है। दो घंटे बाद नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। आर्य नगर थाने में शिकायत दी कि लड़की का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की तलाश की। बाद में वह पुरानी आईटीआई के मैदान में घूमती हुई मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें