फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु हत्याकांड: दोस्त से बातचीत मारपीट में बदली...जंजीर से घोंटा गला, हत्या की चौंकाने वाली वजह आई सामने

Mon, 28 Aug 2023 10:17 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि हिमांशु और आरोपी लाखनमाजरा के ही रहने वाले हैं। दोनों न केवल पड़ोसी हैं, बल्कि अच्छे दोस्त भी रहे हैं। दोनों ऑनलाइन गेम खेलते थे।
विज्ञापन
हिमांशु हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के लाखनमाजरा के हिमांशु हत्याकांड का राज करीब-करीब खुल गया है। बताया जा रहा है ऑनलाइन गेम में हुई हार की वजह से दोस्ती में दरार आ गई, जिसके चलते एक दोस्त ने दूसरे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी को भी नाबालिग बताया जा रहा है, लेकिन एसआईटी उसे बालिग मानकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि हिमांशु और आरोपी लाखनमाजरा के ही रहने वाले हैं। दोनों न केवल पड़ोसी हैं, बल्कि अच्छे दोस्त भी रहे हैं। दोनों ऑनलाइन गेम खेलते थे, जिसमें टीम बनाकर सट्टा लगाया जाता है। इसके लिए एप डाउनलोड कर रखा था। कभी पैसा डबल हो जाता तो कभी हार जाते थे। आरोपी ने खुलासा किया है कि वे पैसे हार गए थे। कयास लगाए जा रहे हैं यह राशि दो से तीन लाख है। हार की राशि चुकाने के लिए वह घर से 17 जुलाई को सोने की अंगूठी आर जेवरात लेकर गया था। घर वाले बार-बार पूछ रहे थे जेवरात कहां गए। इसलिए उसने हिमांशु से कहा कि उसे जेवरात वापस चाहिए, लेकिन उसने कहा कि हार दोनों की हुई है। वह कहां से जेवरात लेकर आए।

लेनदेन का मामला बातचीत से मारपीट में बदला
3 अगस्त को बातचीत करते हुए दोनों जींद की तरफ नहर की पटरी पर पहुंचे। वहां से पटरी के पास ऐसी जगह पहुंच गए, जहां जींद के हथवाला, सोनीपत के धनाना व रोहतक के लाखनमाजरा की सीमा लगती है। लेनदेन का मामला बातचीत से आगे मारपीट में बदल गया। हिमांशु ने उसे धक्का दे दिया। साथ ही बाइक पर बैठ गया। उसने पीछे से बाइक पर बंधी लोहे की जंजीर निकाली और पीछे से गले में डालकर खींच दी। इसके बाद हिमांशु के शव को वहीं फेंककर आ गया।

दोनों सहयोगी बनकर खेलते थे गेम
पुलिस का कहना है कि आरोपी पर हिमांशु के परिजन बार-बार शक जता रहे थे। उससे लाखनमाजरा पुलिस के अलावा सीआईए की टीम ने भी पूछताछ की, लेकिन आरोपी नहीं टूटा। इसी बीच पुलिस ने आरोपी के गेम का रिकाॅर्ड निकाला। उस गेम में दोनों सहयोगी बनकर खेलते थे। इसके बाद पुख्ता सबूत आरोपी के सामने रखे तो वह टूट गया। उसने खुलासा किया कि उसी ने हिमांशु की हत्या की है।

पुलिस को गुमराह करने के लिए 22 लाख की फिरौती का मैसेज डाला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब पुलिस का दबाव बढ़ता जा रहा तो उसने गुमराह करने के लिए इंस्टाग्राम पर 22 लाख की फिरौती का मैसेज डाला, लेकिन उसकी चाल कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पिता ने दी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, दो दिन लगाया ग्रामीणों ने जाम
पुलिस के मुताबिक लाखनमाजरा निवासी हरदीप ने शिकायत दी थी कि उसका साढ़े 17 साल बेटा हिमांशु 3 अगस्त को करीब साढ़े पांच बजे घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन उसे तलाश नहीं कर सकी। नहर के पास एक नर कंकाल मिला, जिसे हिमांशु का माना जा रहा है। पुलिस ने हड्डियों को डीएनए जांच के लिए लैब भेजा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें