फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

Mon, 15 Apr 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा पुलिस का नारा सेवा सुरक्षा सहयोग को सार्थक करते हुए थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा एक नाबालिग बच्चे को उनके परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में लावारिस हालत में एक बच्चा घूमता हुआ मिला। कुछ लोगों द्वारा उसे थाने में लाया गया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह पुट्टी, जिला रांची झारखंड का निवासी है और रोहतक में अपनी बहन के पास आया हुआ था जोकि आईएमटी चौक रोहतक के पास रहती है। उसके जीजा ने उसे अपने किसी परिचित के पास नांगलोई भेज दिया था जो वहां पर रास्ता भटकने के कारण पैदल-पैदल बहादुरगढ़ आ गया और अपनी बहन का पूरा पता बताने में असमर्थ था। इसलिए थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक जगवेंद्र की टीम द्वारा नाबालिग को लेकर आईएमटी चौक रोहतक पहुंची जहां पर बच्चे द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर उसको उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चे को सहकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

-फोटो 81 : पुलिस ने परिजनों को सौंपा बच्चा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें