फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निंदाना चकबंदी कमेटी के सदस्य को पुलिस ने उठाया, ग्रामीण पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। निंदाना में कब्जा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ग्रामीण को पकड़ लिए जाने से गुस्साए ग्रामीण शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीण राममेहर, रायसिंह नहरा, चांद, कुलबीर, रोहतास, राज सिंह आदि का कहना था कि मास्टर राजबीर चकबंदी कमेटी का सदस्य है। उसके साथ कुछ ग्रामीणों ने हाथापाई की थी। उसने पुलिस में शिकायत दी थी। उन पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उनको ही रात 9 बजे घर से उठा लाई। जब ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से इसका कारण पूछा तो उन्होंने अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के बीच पहुंचे एसडीएम दलबीर फोगाट के सामने भी रोष जताया। एसडीएम का कहना था कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है। उन्होंने फोन पर ग्रामीणों के सामने ही थाना प्रभारी से बात की। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। एसडीएम को ग्रामीणों ने जिम्मेदारों द्वारा चकबंदी में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत करते हुए उनका हक दिलाने की मांग की। इस बारे में एसडीएम दलबीर फोगाट का कहना है कि प्रशासन अपना काम कर रहा है। इसमें बाधा बनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी को ऐसा लगता है कि चकबंदी में उनके साथ नाइंसाफी हुई है तो वे अपना दावा पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें