रोहतक। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को रोहतक जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने यात्रियों और आमजन को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। टीम ने बैनर लेकर जागरूकता रैली भी निकाली। इसके अलावा टीम ने साइबर क्राइम के बारे में भी यात्रियों को जागरूक किया। जीआरपी की उप निरीक्षक सुनिता ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो मनुष्य को धीरे-धीरे मौत के मुंह में धकेल देता है। इस व्यसन में जो व्यक्ति पड़ जाता है, वह अपना जीवन तो नष्ट कर ही लेता है, साथ में अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है। सुनिता ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई भी है। नशा करने वाले व्यक्ति को हीन भावना से देखा जाता है। उसे समाज में इज्जत नहीं मिलती। तंबाकू के दुष्प्रभाव से दूसरों को जागरूक करने की भी अपील की।