फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिसकर्मियों ने 10 ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत 30 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस - फोटो : नेशनल हाईवे पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के स्टेट व नेशनल हाईवे पर नदारद सुरक्षा नियमों को लेकर शुक्रवार को यातायात पुलिस सड़कों उतरी। हाईवे पर 10 ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। साथ ही, सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया। इससे पूर्व चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी गई।
अमर उजाला की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रकाशित खबरों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान शुरू किया। सोमवार से यह अभियान रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी हाईवे पर वाहन सड़क किनारे खड़े नजर आए। यातायात पुलिस ने इन्हें सड़क से हटवाने के साथ ट्रैक्टर ट्रॉलियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर सुरक्षित सफर का संदेश दिया।
यहां चलाया रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान
टीम ने वीटा चौक से जींद बाईपास तक चार ट्रॉलियों, पानीपत हाईवे पर मकड़ौली टोल के पास छह ट्रॉलियों, मदीना टोल पर भी 20 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए।
ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि कोहरे में एहतियात उपायों से खुद के साथ दूसरे को भी सुरक्षित रखें। कोहरे व धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रहती है। इस कारण वाहन चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी है।
वाहन चालक सुनिश्चित करें कि वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट, इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंड स्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। धुंध में यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें।
निजी स्कूल की आठ बसें जांचीं
यातायात पुलिस के एएसआई राजेश ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल वाहनों की जांच के तहत कलानौर में अभियान चलाया गया। इसके तहत निजी स्कूल की आठ बसें जांची गईं। इनमें किसी भी तरह की कमी नहीं पाई गई। सभी चीजें दुरुस्त मिलीं। उन्होंने कहा कि दृश्यता खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय पूरा ध्यान सड़क पर होना जरूरी है। धुंध में गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखने के साथ मोबाइल व म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। इमरजेंसी स्टॉप होने पर, जहां तक संभव हो सड़क से नीचे वाहन को उतारें। ओवरटेकिंग न करें। लाइन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचें।
विज्ञापन


वर्जन
चालकों को हिदायत देते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया। यातायात नियमों का पालन न करने पर चालकों को नसीहत दी गई। पुलिस टीम ने बाईपास, हाईवे, टोल पर अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए हैं। सोमवार से अभियान को और तेज किया जाएगा।
- निरीक्षक जसबीर, प्रभारी, यातायात पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें