फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार ने पुलिस कर्मचारी को मारी टक्कर, मौत

Thu, 29 Jan 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम (रोहतक)। शुगर मिल के पास भैणी महाराजपुर के पास एक कार चालक ने पुलिस कर्मचारी को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। महम पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव रामपुरिया निवासी सुमन देवी पत्नी ने बताया कि उनके पति महिपाल हिसार में हरियाणा पुलिस में हिसार में कार्यरत थे। 21 जनवरी को परिवार सहित किसी काम से हिसार से गुरुग्राम के लिए चले थे। वह साढ़े आठ बजे महम के गांव भैणी महाराजपुर के पास पहुंचे। उनके पति लघुशंका के लिए कार से थोड़ी दूर चले गए। वापस आते समय पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। उनको काफी चोटें लगीं। उन्हें महम के अस्पताल में लाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। उनका इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 27 जनवरी को उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो बेटे युग व भविष्य और पत्नी सुमन को छोड़ गए हैं। जांच अधिकारी एसआई रामपाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें