फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माड़ौदी जाटान को मॉडल गांव बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार : डीसी

Thu, 29 Jan 2026 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। माड़ौदी जाटान गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार की जाएगी। गांव को जिले का एकीकृत मॉडल गांव चुना गया है जहां समन्वित हस्तक्षेपों के माध्यम से किसानों की आय को कम से कम 65 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत आजीविका के विविधीकरण और कृषि से जुड़े सहायक व्यवसायों को अपनाकर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
लघु सचिवालय में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बुधवार को कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय सृजन करने वाली गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश देते हुए पशु बीमा योजनाओं व मिनी डेयरी स्थापित करने पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। यह भी निर्देश दिए कि शनिवार को गांव स्तर पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाए।
विज्ञापन

-
मत्स्य विभाग ने 9 में से 8 हजार मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य किया
उपायुक्त ने बुधवार को जिले के पशु चिकित्सा नेटवर्क 65 पशु अस्पताल, 46 औषधालय, एक पॉलि क्लीनिक व तीन मोबाइल वैन की समीक्षा की। उन्होंने सार्वभौमिक टीकाकरण, पशुधन बीमा कवरेज व मार्च तक सभी लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग के लिए उत्पादन लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्होंने इस वर्ष 9,000 मीट्रिक टन व अगले वर्ष 15,000 मीट्रिक टन उत्पादन हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 8,000 मीट्रिक टन उत्पादन हो चुका है।

फतेहपुर गांव में पानी में डूबी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें