फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉग स्क्वाॅड लेकर डेहा बस्ती में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Thu, 20 Jun 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने बुधवार को शहर की डेहा बस्ती में बहादुरगढ़ जोन के पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा आईपीएस ने एसीपी प्रदीप कुमार की देखरेख में एंटीनारकोटिक सेल की टीम ने डॉग स्क्वाॅड के साथ सर्च अभियान चलाया। जिसमें एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक महलावत व टीम ने झुग्गी झोपड़ियां और संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर गहनता से जांच की।
विज्ञापन

एसीपी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह सर्च अभियान चलाया। जिसमें डॉग स्क्वाॅड की पुलिस टीम भी शामिल रही। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा तस्करों को काबू करने व नशा की तस्करी को रोकने के लिए इस तरह के सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ढेहा बस्ती में नशीला पदार्थ बेचने की कई शिकायतें मिली थी। इस सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने बस्ती के एरिया से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ करीब 150 ग्राम गंजा के साथ काबू किया है। इसके खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें