फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस स्टैंड के बाहर खड़े वाहनों पर पुलिस की सख्ती, किए जा रहे चालान

Tue, 04 Mar 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03सीटीके10 बस स्टैंड के बाहर ऑटो-रिक्शा चालकों की भीड़ में स्टैंड पर प्रवेश करती रोडवेज की बस । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बस स्टैंड के बाहर ऑटाे रिक्शा की भीड़ पर काबू पाने के लिए रोडवेज व पुलिस प्रशासन सख्ती बरतने लगा है। बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार पर नियंत्रण रखने के लिए रोडवेज ने जिला व पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है। इसके चलते पुलिसकर्मी ऑटो रिक्शा चालकों के चालान कर रहे हैं। साथ ही, गेट पर खड़े होने वाले वाहनों पर 500 रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के तीन गेटों के बाहर ऑटो रिक्शा चालकों के खड़े रहने से मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और बसों को स्टैंड पर प्रवेश व निकासी करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए पुलिस रोजाना बस स्टैंड के बाहर करीब चार से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, रोडवेज ने भी बस स्टैंड के गेटों पर कर्मचारी लगाए हैं। स्टैंड में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले वाहनों और गेट के आगे भीड़ बढ़ाने वाले ऑटो-रिक्शा चालकों पर नजर रख रहे हैं।
बस स्टैंड पर नहीं होगा गेट नंबर-1 से प्रवेश
दोपहिया वाहन और निजी वाहन चालकों की नंबर-1 से प्रवेश नहीं होगा। रोडवेज की ओर से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन गेट-1 से किया जा रहा है। इस कारण पार्किंग में जाने वाले वाहनों का प्रवेश यहां से बंद कर दिया गया है। सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने गेट-1 पर रस्सी बांधकर वाहन चालकों को अंदर जाने से मना किया। साथ ही, गेट-1 के साथ बनाए गए पार्किंग गेट के बारे में लोगों को समझाया जा रहा था।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने और विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं। तीन पुलिसकर्मी बस स्टैंड के गेटों पर तैनात हैं। रोजाना करीब 3 से 8 चालान परिसर के बाहर किए जा रहे हैं और जिला की टीमें भी चालान करती हैं।
विज्ञापन

- सुशील कुमार, चौकी इंजार्च, बस स्टैंड।

03सीटीके10 बस स्टैंड के बाहर ऑटो-रिक्शा चालकों की भीड़ में स्टैंड पर प्रवेश करती रोडवेज की बस ।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें