फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस घर-घर जाकर नशे के प्रति कर रही जागरूक

विज्ञापन
26jjrp05- लोगों को नशे के ​खिलाफ जागरूक करते पुलिस कर्मी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बेरी। नशे के दुष्प्रभाव के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिस की टीमें घर-घर जाकर आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार की पुलिस टीम गांव पलड़ा व चिमनी में पहुंचकर आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा एक अभिश्राप है। हमें इससे बचना चाहिए। अगर हमारे आसपास में कोई नशा करता है तो जानकारी हमें दें। पुलिस ऐसे व्यक्तियों का सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की सहायता से इलाज करवाती है। आज भी गांव पलडा के एक व्यक्ति को सिविल अस्पताल से दवाई दिलाई गई। पुलिस की इस मुहिम से जुड़कर बहुत से युवा नशा छोड़ चुके हैं। अगर आप भी नशा छोड़ना चाहते हो या फिर अपने जीवन को सुधारना चाहते हो तो आप हमारी सहायता ले सकते हैं। कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जिसे छोड़ा नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें