फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस ने नाइट डोमिनेशन में की 1900 वाहनों की जांच, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने वीरवार की रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इसमें पुलिस ने 1900 वाहनों की जांच की। पांच आरोपियों से दो देसी पिस्तौल, एक कारतूस, 14 बोतल देसी शराब और दो चोरी की बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि रात 10 बजे से तड़के 4 बजे तक चले अभियान में डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारी और सीआईए की टीमों ने भाग लिया। जिले में 38 जगहों पर नाकाबंदी कर 630 दो पहिया, 553 चार पहिया और 722 बड़े वाहनों की जांच की।
इस दौरान 81 चालान कर सात वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने होटल, ढाबों, बाजारों, पार्कों और एटीएम बूथ सहित 126 से अधिक सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की। 21 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत पाबंद किया गया। तीन मामले दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें