फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आया मासूम हुई लापता, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
अपने पिता के साथ कुनाल। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के कबीरपुर में अपने परिचित के घर शादी समारोह में आया मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया। बच्चे को आनंद सिनेमा के पास से बरामद करने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चा धारूहेड़ा से आया हुआ था। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी के धारूहेड़ा का रहने वाला अशोक और उनकी पत्नी सीमा देवी अपने बेटे कुनाल के साथ कबीरपुर में अपने परिचित के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। उनका बेटा कुनाल रविवार को गली में खेल रहा था। इसी दौरान वह रास्ता भटक गया और आनंद सिनेमा के पास पहुंच गया। वहां जाने के बाद बच्चा रोने लगा। राहगीरों ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने परिजनों के पास जाने की बात कही। बच्चा अपने माता-पिता का नाम बता रहा था, लेकिन अपना पता नहीं बता पा रहा था। जिस पर लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। मॉडल टाउन चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने साथ ले आई। उसके बाद बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की गई। इसी बीच पुलिस को पता लगा कि कबीरपुर से भी किसी बच्चे के लापता होने की सूचना है। पुलिस टीम ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बच्चे की पहचान कर ली। जिस पर पुलिस ने कुनाल को उसके पिता अशोक को सौंप दिया। अशोक ने पुलिस का आभार जताया।
परिजनों को सौंपा दिया बच्चा
आनंद सिनेमा के पास एक बच्चे के सड़क पर रोने और परिजनों से बिछड़ जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और बच्चे को साथ ले आई। बाद में उसके परिजनों को तलाश कर उसे उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यनारायण, चौकी प्रभारी, मॉडल टाउन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें