फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में 6 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर के साथ पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बुधवार को दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के लिए छह डीएसपी 30 इंस्पेक्टर सहित अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे।
मंगलवार को एसपी ने लघुसचिवालय में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली। एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। ड्यूटियों से संबंधित अधिकारियों व जवानों की रिहर्सल भी करवाई गई है। सुरक्षा के लिए छह डीएसपी, 30 निरीक्षक व उचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस में अतिरिक्त जवान तैनात किए गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक मेधा भूषण, उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुंडु, उप पुलिस अधीक्षक सांपला राकेश, उप पुलिस अधीक्षक महम संदीप, उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें