फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनसुलझे केसों में उलझी पुलिस, आईएमटी के नये थाना प्रभारी के सामने चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस नवंबर के अनट्रेस केसों को लेकर उलझ गई है। न तो दिल्ली रोड पर हुई बिहार के मिस्त्री की हत्या की गुत्थी सुलझ सकी और न ही रुड़की में दिल्ली पुलिस के जवान व बलियाना में मां-बेटे की मौत से पर्दा उठा सकी। नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल ने सोमवार को कार्यभाल संभाल लिया। जबकि पुराने थाना प्रभारी कैलाशचंद का नारनौल तबादला हो गया है।
विज्ञापन

केस एक
टायर पंक्चर मिस्त्री मोहम्मद सदाब के सिर में मारी थी ईंट, 20 दिन भी नहीं लगा सुराग
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी महताब आलम ने शिकायत दी थी कि उसका भाई मोहम्मद सदाब (30) पिछले 10 साल से रोहतक के दिल्ली रोड पर पंक्चर बनाने का काम कर रहा था। 16 नवंबर की शाम को सूचना मिली थी कि उसके भाई का शव दुकान के अंदर पड़ा है। वह रोहतक पहुंचा तो देखा कि किसी ने उसके भाई के सिर में ईंट व किसी भारी वस्तु से वार किया हुआ था। जांच में पता चला था कि सदाब की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रोहतक के दिल्ली रोड पर पंक्चर की दुकान चला रहा था। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। पुलिस अब तक हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी।
केस दो
रुड़की में दिल्ली पुलिस के हवलदार की मौत, हत्या या आत्महत्या, 12 दिन बाद भी तय नहीं
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रुड़की गांव निवासी राजेंद्र ने 23 नवंबर को आईएमटी थाने में शिकायत दी थी कि उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। सबसे बड़ा बेटा प्रदीप (33) दिल्ली पुलिस में बतौर मुख्य सिपाही तैनात था। उसकी जनकपुरी जोन की स्पेशल सेल में ड्यूटी थी। रात करीब 12 बजे प्रदीप की पत्नी मोनिका ने उसे आवाज लगाई। वह प्रदीप के घर गया तो प्रदीप घर के अंदर दरवाजे के पास गिरा हुआ था। उसकी छाती में बाई तरफ गोली लगने का निशान था। उसकी सरकारी पिस्तौल नाली में गिरी हुई थी। वे प्रदीप को पीजीआई लेकर गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। किसी ने रंजिश के चलते प्रदीप की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर, यह भी तय नहीं कर सकी है कि हवलदार की मौत हत्या है या आत्महत्या।
विज्ञापन

केस तीन : बलियाना के मां-बेटे की मौत की गुत्थी उलझी, 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं
नगर निगम में शामिल गांव बलियाना के युवक प्रशांत (26) व उसकी मां राजबाला (55) की मौत 10 दिन बाद भी रहस्य बनी हुई है। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर क्यों जान दी। अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सुनारिया गांव निवासी संसार सिंह ने 25 नवंबर को आईएमटी थाने में लिखित शिकायत दी थी कि उसकी बहन राजबाला की शादी बलियाना गांव निवासी सुनील के साथ हुई थी। करीब 10 साल पहले सुनील की मौत हो गई थी। राजबाला की बड़ी लड़की रश्मि ने पांच साल पहले गुरुग्राम जिले के गांव कन्हई निवासी वरुण के साथ घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। इसके कारण बहन राजबाला व रश्मि के बीच मनमुटाव चल रहा था। वह अपनी मां व भाई को प्रताड़ित करती थी। इस कारण दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने रश्मि व उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था, जो अब तक सुलझी नहीं है।
सोमवार को कार्यभार संभाला है। तीनों केस अभी अनसुलझे है। थाना पुलिस की मीटिंग लेकर जांच अधिकारियों से तीनों केसों की स्टेटस रिपोर्ट लूंगा। इसके बाद केस समझने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, प्रभारी थाना आईएमटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें