रोहतक। जिले में 26 व 27 जुलाई को होने वाले सीईटी को लेकर पुलिस ने कानून एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है। जिले में सीईटी के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों को जांच के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए शहर व आउटर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारी व ट्रैफिक प्रभारी गश्त पर मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के पास अस्थायी पार्किंग बनाई गई है, जहां पर परीक्षार्थी अपने वाहन खड़े कर सकते हैं।
होटलों की होगी जांच
एएसपी वाई वीआर शशि शेखर ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में स्थित होटल, धर्मशाला, सराय आदि की चेकिंग करेंगे। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 163 बीएनएस के तहत आदेश जारी किए गए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।