फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रामपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Wed, 22 Jan 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामपुरा थाना पुलिस, डॉग स्क्वाॅड व कमांडो के जवानों ने मंगलवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव भाड़ावास, रामपुरा व मोहल्ला कुतुबपुर में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। वहां रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। थाना प्रबंधक पीएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता के दिशा-निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें