फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोहरे में ट्राले से टकराई पुलिस की गाड़ी, 5 पुलिसकर्मी चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लाखन माजरा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-152 डी पर कोहरे में रात को सड़क किनारे खड़े ट्राले से पुलिस की सरकारी स्काॅर्पियो गाड़ी टकरा गई। पांच पुलिसकर्मी नारनौल के लिए जा रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ। हालांकि, मामूली चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। हादसा रात में कोहरा अधिक होने के कारण हुआ है। यह जानकारी थाना लाखन माजरा प्रभारी निरीक्षक समरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अभी इतनी ही सूचना आई थी। केस दर्ज कराने के लिए कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें