सांपला में अवैध शराब को बुलडोजर से दबाती पुलिस। संवाद
सांपला। पुलिस ने पकड़ी गई अवैध शराब की करीब 6000 बोतल व आतिशबाजी शनिवार को मिट्टी में दबा दी। यह पिछले काफी समय से माल खाने में रखी हुई थी। इससे जगह की कमी पड़ रही थी। पुलिस द्वारा समय-समय पर नशा तस्करों को लेकर छापेमारी की जाती है और हर वर्ष सांपला पुलिस द्वारा हजारों अवैध शराब की बोतल पकड़ी जाती है।
पकड़ी जाने वाली अवैध शराब को पुलिस सुरक्षा में रखा जाता है। पुलिस द्वारा 2021 में अलग-अलग जगह पर छापेमारी के दौरान करीब 6000 अवैध शराब की बोतल पकड़ी हुई थी। इसकी वजह से जगह कम पड़ रही थी। पुलिस ने उसने कोर्ट से परमिशन लेकर तहसीलदार गुलाब सिंह की निगरानी में थाना प्रभारी राकेश कुमार शनिवार को सभी पकड़ी हुई अवैध शराब को जेसीबी की मदद से मिट्टी में दबा कर नष्ट कर दिया। इसके अलावा कुछ अवैध पटाखे भी दबाए गए।